
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित बीपीएल (बड़कागांव प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बड़कागांव की टीम ने बादम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हंटर ग्रुप के अध्यक्ष सह समाजसेवी अभिनव कुमार उर्फ बिंटू बाबू के सौजन्य से आयोजित इस पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबले में बादम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट पर 98 रन बनाए। मंजर अली ने 18 गेंदों में 33 रन की शानदार पारी खेली।

जवाब में बड़कागांव की टीम ने कप्तान सुमित कुमार, महेश कुमार और विकास सिंह पाठा की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 9.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की।शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा विकास सिंह पाठा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
पिंटू कुशवाहा को बेस्ट बॉलर और महेश कुमार को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें मोबाइल से दूर कर मैदान से जोड़ते हैं। वहीं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में भी भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से केनरा बैंक के प्रबंधक शशि कुमार बागे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता ,पंचायत समिति सदस्य सहेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव ,के अलावा कई गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
