• Fri. Jul 17th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा द्वारा रथ यात्रा पर सेवा शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

आज रथ यात्रा के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा द्वारा भुईफोड़े में रथ यात्रियों/श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष जल एवं फ्रूटी वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस सेवा कार्य के अंतर्गत 750 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच शीतल पेयजल और फ्रूटी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस पुण्य कार्य में मंच के अध्यक्ष शैलेश बंसल, सचिव आशीष मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, राष्ट्रीय रक्त संयोजक विवेक लील्हा, प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा अग्रवाल, गोविंदपुर उन्नति की अध्यक्ष पायल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अमित बजाज, हरीश अग्रवाल, सौरभ रितोलिया, पवन अग्रवाल, हीरापुर शाखा के कमल मोदी सहित कई अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

 

*शैलेश बंसल*

अध्यक्ष

मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *