• Tue. May 12th, 2026

मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कसौटिया गांव में छापेमारी कर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कसौटिया गांव निवासी चंदन कुमार पिता नरेश मेहता तथा रणजीत कुमार पिता प्रहलाद मेहता के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि माली थाना कांड संख्या 74/25, दिनांक 10 मई 2026 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार के साथ-साथ अप्राथमिकी अभियुक्त रणजीत कुमार को भी पुलिस ने छापेमारी कर हिरासत में लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 109(1), 352 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *