
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ गजना धाम के प्रांगण में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके बाद गोस्वामी तुलसीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 108 अवध बिहारी दास ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और मानव मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी रचना रामचरितमानस भारतीय समाज और संस्कृति के लिए अमूल्य धरोहर है। समारोह के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गायक कलाकार उदीप शर्मा, प्रियांशु एवं रोहित बिहारी सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान माँ गजना धाम परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र मिश्रा, लव कुश कुमार, रामजी सिंह, अशोक सिंह, रामजीत सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राजकुमार रजक, भृगुनाथ सिंह, अरुण सिंह, विंध्याचल सिंह, संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने
कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समारोह के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
