• Sat. Oct 3rd, 2026

महात्मा गांधी जयंती अवसर पर आमादा खादी पार्क महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : राष्ट्रपिता के आमदा खादी पार्क में जिला परिषद अध्यक्ष सह खरसावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत आमदा खादी पार्क में खादी वस्त्रों की खरीदारी की। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सोनाराम बोदरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांत समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं। खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से क्षेत्र के कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने आमजनों से खादी एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय हुनर को सम्मान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, धर्मेंद्र प्रधान, विवेकानंद प्रधान, अमित केशरी, प्रशांत महतो, प्रदीप प्रधान,राउतु हाईबुरू,होपना सोरेन, विष्कंठ प्रधान आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *