

गोविंदपुर स्थित अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके पश्चात प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के पुस्तकालय में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन एवं समीक्षा करने का अवसर दिया गया। इसके बाद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में B.Ed. एवं M.Ed. के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम, तबस्सुम परवीन ने द्वितीय तथा असफा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अशरफ अली ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शों से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच जलपान वितरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रो. डॉ. अनवर फातिमा, डॉ. नादिरा रहमान, डॉ. ममता कुमारी सिन्हा, प्रो. अब्दुल्ला एवं प्रो. सत्यनारायण महतो सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
