
दारू( हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत ईरगा पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय बड़वार के चारदिवारी कार्यों में लग रहें सामग्री में भारी अनियमितता बरती जाने का आरोप ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लगातर लगा रहें है फिर भी कार्य लगातार जारी है ग्रामीणों का कहना है अंचल द्वारा किया गया सीमांकन पर बाउंड्री नहीं हो रहा है पूर्व दक्षिण की दिशा में काफी सरकारी जमीन को छोड़ दिया गया है साथ ही चारदीवारी कार्य में घटिया किस्म का ईट, मिट्टी युक्त बालू और अलग-अलग कंपनी का रॉड का उपयोग किया जा रहा है ग्रेट बीम में कहीं चार कहीं पांच रॉड लगाया जा रहा है चहारदीवारी में पानी भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है,जब इसका हम लोग विरोध करते हैं तो संवेदक द्वारा सरकारी काम में बाधा एवम् लेवी मांगने का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दे दिया जाता है। इस संदर्भ में मुखिया अनीता देवी ने कहा कि जब मैने सवेदक से स्टिमिट मांगा तो टाल मटौल कर दिया गया। बाउंड्री कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है इसका जांच ऊंचे अधिकारियों द्वारा अवश्य होनी चाहिए। जेई विवेक ने कहा कि यह कार्य डीएमएफटी मद से हो रहा है जो 58 लाख रुपए का कार्य है। चारदीवारी मे मिट्टी युक्त एवं पथरीला स्थान पर कही चार कहीं छः रॉड लगाया जा रहा है। संवेदक सफीउल्लाह ने कहा की पूर्व दक्षिण दिशा में बाउंड्री के बाहर छूटा हुआ जमीन पर किचन और बाथरूम बनेगा। ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सभी बेबुनियाद हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभु राम एवं अध्यक्ष राजकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अंचल द्वारा बाउंड्री का सीमांकन हुआ है लेकिन कुछ जमीन बाहर इसलिए छूट गए क्योंकि संवेदक ने पहले ही कुछ कॉलम खड़ा कर दिया गया था जिसके कारण संवेदक ने आशवासन दिया है कि जो जमीन छूटा है उस पर किचन और बाथरूम बनेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
