• Sun. Aug 16th, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बूथ स्तरीय बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा: विधानसभा क्षेत्र संख्या-52, चाईबासा के मतदान केंद्र संख्या-105, श्री मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बूथ स्तरीय बैठक शनिवार को आयोजित की गई।

बैठक में फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले पात्र मतदाताओं के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

बीएलए-2 त्रिशानु राय ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी पात्र नागरिक सक्रिय रूप से अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कराएं तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सुधार कराए।

बैठक में बीएलओ मनीषा दास , प्रधानाध्यापक सह बीएलओ स्वंयसेवक निर्मल चंद्र त्रिपाठी , बीएलओ पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह , शिक्षक अरुण कुमार प्रसाद , स्थानीय निवासी नितिन अग्रवाल , शेखर कुमार सिंह , विजय पिंगुवा आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *