• Wed. Apr 29th, 2026

मंत्री के सामने पत्रकारों पर हमला, बड़कागांव पत्रकार संघ में आक्रोश

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना को लेकर बड़कागांव के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।

पत्रकार संघ ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है।पत्रकारों का कहना है कि प्रेस वार्ता के दौरान सवाल पूछने पर मंत्री के समर्थकों ने पत्रकारों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि मंत्री मौके से वहां से चले गए। इसे लेकर पत्रकारों ने आरोप लगाया कि यह घटना इशारों में हुई साजिश का परिणाम प्रतीत होती है, जिससे भविष्य में पत्रकार सवाल पूछने से डरें।

पत्रकारों ने कहा कि जब मंत्री अन्य सवालों का जवाब दे रहे थे, तो पत्रकारों के सवाल पर उनका इस तरह भड़कना और समर्थकों को उकसा कर वहां से हट जाना उनकी पूर्वाग्रहपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने विभाग से जुड़े सवालों से घिरते देख मंत्री वहां से निकल गए।घटना में घायल पत्रकार आशीष कुमार साव, सुशांत सोनी जब इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग पहुंचे, तो वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी भी सामने आई।

पत्रकारों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का उदाहरण बताया।पत्रकार संघ ने झारखंड के मुख्यमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना की निंदा करने वालों में उग्रसेन गिरी, शिव शंकर कुमार, संजय सागर, नरेश कुमार, उमेश दांगी, दीपक सिंहा, सदानंद शर्मा, अशोक शर्मा, विकास रंजन, पंकज ठाकुर,मालाकार, पिंटू कुशवाहा, आनंद कुमार, रंजीत साव, बिरेंद्र कुमार, रितेश ठाकुर, संजय राम, उपेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शिवनारायण साहू, विक्की करमाली,पृथ्वीराज गुप्ता, सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *