• Sun. Jul 19th, 2026

मंडल कारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 18 जुलाई 2026: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में शनिवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में मंडल कारा, चाईबासा की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल अधीक्षक सहित मंडल कारा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान कारा परिसर की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली, निगरानी तंत्र, आगंतुकों के सत्यापन, प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई।

 

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों को समुचित पहचान सत्यापन और गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही बंदियों के लिए लाए जाने वाले सामानों की भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या अवांछित सामग्री कारा परिसर में प्रवेश न कर सके।

 

बैठक में कारा परिसर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को शत-प्रतिशत क्रियाशील रखने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सुरक्षा उपकरणों, निगरानी प्रणाली और सुरक्षा कर्मियों की सतत सक्रियता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हमेशा सतर्क एवं तैयार रहें। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *