
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना क्षेत्र के बडेम गांव में भीषण अगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 8 परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने वाले लोगों में महेंद्र राम, विदेशी राम, जयमंगल राम, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, गुलाबी राम, परदेशी राम तथा दीपक कुमार शामिल हैं। इन सभी के घरों में रखे अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है
कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और राहत सहायता की मांग की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम जैसा माहौल है और प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
