• Tue. Oct 6th, 2026

वोट बचाओ–देश बचाओ, नारे के साथ–संविधान बचाओ अभियान को लेकर सीतारामडेरा मण्डल कांग्रेस की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को सीतारामडेरा मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में सीतारामडेरा मण्डल में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सीतारामडेरा मंडल कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की मोदी सरकार की कथित मिलीभगत के मुद्दे को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट बचाओ–देश बचाओ, नारे के साथ–संविधान बचाओ सप्ताह” अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस अभियान के तहत आगामी 8 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडाजी की प्रतिमा से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आम जनता तक इस अभियान के उद्देश्य को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह, उपाध्यक्ष एवं पूर्वी विधानसभा प्रभारी आशुतोष सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महिला प्रखंड अध्यक्ष कंचन मंडल, जिला महासचिव कौशल प्रधान, रंजीत झा, सचिव रविंद्र मौर्य मण्डल प्रभारी, गुरदीप सिंह सोहल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *