• Sun. Nov 29th, 2026

भीमखंदा की मस्ती की पाठशाला में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों के बीच चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2026

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावां): बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के भीमखंदा स्थित मस्ती की पाठशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), सरायकेला की ओर से अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पाठशाला में पढ़ने वाले अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बच्चों को बाल विवाह से दूर रहने तथा अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में बच्चों को यह भी समझाया गया कि बाल विवाह को रोकना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता होकर आगे आने की आवश्यकता है।

 

इस मौके पर डीसीपीओ संतोष ठाकुर,सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष तारापदो सरकार, पीएलवी भकतू मार्डी , राम सोरेन एवं मस्ती पाठशाला के संचालक गोपाल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बाल विवाह जैसे कुप्रथा के खिलाफ सामाजिक चेतना विकास करना तथा बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *