
सरायकेला – पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का उत्साह झारखंड के सरायकेला में भी देखने को मिला। मंगलवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग तथा गुलाल लगाकर और नारों से गूंज उठा।

जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। उत्साह का आलम यह था कि कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं में तीन राज्यों में मिली इस जीत को लेकर भारी उत्साह देखा गया। जश्न के बाद भाजपाइयों ने पूरे नगर क्षेत्र में विजय भ्रमण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश हांसदा और जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि:
“ममता बनर्जी की सरकार से बंगाल के लोगों को अब आजादी मिली है। भाजपा के नेतृत्व में अब बंगाल का सर्वांगीण विकास होगा। बंगाल से हो रहा हिंदुओं का पलायन अब रुकेगा और स्थितियां तेजी से बदलेंगी।”
नेताओं ने आगे कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने भाजपा को तीनों राज्यों में जीत दिलाई है, पार्टी उस भरोसे को कायम रखते हुए जनहित में कार्य करेगी।
इस विजय उत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से:सुमित चौधरी,बीजू दत्ता,सुदीप पटनायक,
,बद्रीनाथ दरोगा, राजकुमार सिंह ,पिंकी मोदक,
सहित भारी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
