• Sun. Nov 8th, 2026

भागाबान्ध कोलियरी में हार्ट अटैक से बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। भागाबान्ध कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी जितेंद्र कुमार बीपी पिता स्व जगदीश बीपी 48 की कार्य के दौरान अचानक हार्ट आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कथित कर्मी स्व जितेंद्र रात्रि पाली की ड्यूटी पर गए थे

अचानक सीने में दर्द होना शुरू हुआ था कि आनन फानन में उसे उपचार हेतु केंद्रीय चिकित्सालय जनजीवन नगर ले जाया गया जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसे अंत्य परीक्षण के लिए SNMMCH भेज दी गई।

वहीं कंपनी की ओर से नियमानुसार श्रमिक नेताओं की पहल पर मृतक के आश्रित पुत्र राहुल कुमार बीपी को तत्काल आर्थिक लाभ व प्रोविजनल नियोजन कंपनी में दे दी गई है। मृतक कर्मी खैरा में रहता था एवं ग्राम बनारी, थाना जांजगीर,जिला जांजगीर चांपा, छतीसगढ़ के रहने वाले थे। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के पहुंचने के बाद पैतृक निवास ले जाने की तैयारी की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed