• Wed. Aug 19th, 2026

बोल बम के जयकारे के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

admin's avatar

Byadmin

Aug 19, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम की भक्ति और आस्था का रंग कोयलांचल में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को बोल बम के जयकारे के साथ बोकारो थर्मल से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में पत्रकार बम भी शामिल रहे।

 

यात्रा शुरू करने से पूर्व कांवरियों ने बोकारो थर्मल स्थित पंच मंदिर, हनुमान मंदिर, ट्रयोदश स्थित शिव मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कांवरियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए बोल बम के जयघोष के साथ अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की।

 

कांवरियों ने बताया कि वे सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा नदी से पवित्र जल भरेंगे और वहां से पैदल कांवर यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान पूरे मार्ग में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवरिये अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

 

कांवरियों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद वे बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे, जहां बाबा बासुकीनाथ पर भी पवित्र जल अर्पित करेंगे। सावन के महीने में इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है।

 

सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज से देवघर तक बोल बम की गूंज सुनाई देने लगती है। वहीं, कोयलांचल क्षेत्र में भी कांवरियों के जत्थों के रवाना होने से धार्मिक माहौल भक्तिमय हो गया है। स्थानीय लोगों ने कांवरियों की मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *