• Sat. Sep 26th, 2026

बोकारो थर्मल में बड़ा हादसा टला, थाना के पास 220 वोल्ट का तार सड़क पर गिरा

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल थाना के समीप डीवीसी मध्य विद्यालय जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह विद्युत तार टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। डीवीसी के एफएम-33 भवन के पास तेज आंधी-पानी के दौरान 220 वोल्ट का विद्युत तार पोल से टूटकर सीधे सड़क पर गिर गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त सड़क डीवीसी मध्य विद्यालय जाने का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और कॉलोनीवासी आवागमन करते हैं। संयोग से घटना सुबह-सुबह हुई, जब स्कूल जाने वाले बच्चों का आवागमन शुरू नहीं हुआ था। लोगों का कहना है कि यदि तार गिरने के समय सड़क पर भीड़ होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

 

घटना की जानकारी मिलते ही डीवीसी सब-स्टेशन की विद्युत टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टूटे तार को दुरुस्त किया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। स्थानीय लोगों ने विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच एवं जर्जर तारों को समय रहते बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *