
सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना में अब्दुल जाफर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सिर में लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल टीएमएच जमशेदपुर ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
*पुलिस छापेमारी के बाद शक में चलाई गोली*

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले पुलिस ने इलाके में छापेमारी की थी। इसके बाद अजहर और कलीम नामक दो युवकों को शक हुआ कि पुलिस को उनके बारे में सूचना अब्दुल जाफर ने दी है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गोली चलाने की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गोली की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
*एक संदिग्ध हिरासत में, दो फरार*
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध सहयोगी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फरार दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा है, हालांकि पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में गोलीबारी के कारणों, हथियार की बरामदगी और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
