• Sat. Aug 1st, 2026

बोकारो थर्मल में फिर फटी ऐश पाइपलाइन, कोनार नदी में घंटों बहती रही राखयुक्त स्लरी

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल पावर प्लांट से ऐश पौंड तक जाने वाली ऐश स्लरी पाइपलाइन शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो बार क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से राखयुक्त स्लरी का बहाव कोनार नदी की ओर होने लगा, जिससे पर्यावरणीय चिंता एक बार फिर बढ़ गई।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह नूरी नगर के समीप चार नंबर पाइपलाइन में रिसाव होने के बाद उसे तत्काल वेल्डिंग कर दुरुस्त किया गया। इसके कुछ घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे बाजारटांड़ और जरवा बस्ती के बीच दो नंबर पाइपलाइन भी फट गई। इस घटना के बाद बड़ी मात्रा में ऐश स्लरी नदी की ओर बहने लगी। देर शाम तक बहाव जारी रहने के बाद संवेदक और मजदूरों ने विभागीय अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत कार्य की देखरेख वरीय प्रबंधक सचिन बोदलकर एवं प्रबंधक जसीम अहमद ने की।

 

तीन महीने में सातवीं बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में पाइपलाइन फटने की यह सातवीं घटना है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण कोनार एवं दामोदर नदी में ऐश स्लरी पहुंचने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

 

इधर, पावर प्लांट के ऐश हैंडलिंग प्लांट से ओवरफ्लो होने के कारण पिछले दो दिनों के दौरान प्लांट और तकनीकी भवन के बीच बने नाले से भी कुछ समय तक राखयुक्त पानी कोनार नदी की ओर बहा। बाद में इसे रोक दिया गया।

 

नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी

 

डीवीसी प्रबंधन की ओर से ऐश पौंड तक जाने वाली लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पुरानी पाइपलाइन को चरणबद्ध तरीके से नई पाइपलाइन से बदला जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइन फटने की लगातार हो रही घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *