
बेरमो/ कथारा –
बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए आरसीएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मजदूर नेता अजय कुमार सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भरोसा जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अजय कुमार सिंह लंबे समय से मजदूरों, गरीबों और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बतौर प्रवक्ता अजय सिंह पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही बेरमो क्षेत्र में कांग्रेस और आरसीएमयू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कहा कि अजय कुमार सिंह के नेतृत्व से पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर अजय कुमार सिंह ने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, एन.के. त्रिपाठी, विजय यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, जगन्नाथ प्रसाद, गुप्तेश्वर पांडेय, राजू वर्मा, सुजीत मिश्रा, सुनीता सिंह, गणेश महतो, संतोष सिन्हा, रंजीत सिंह, रंजय कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, रवि चौहान, साधु तुरी, बिंदु चंद हेम्ब्रम, देवाशीष आस सहित कांग्रेस एवं आरसीएमयू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
