• Mon. Nov 9th, 2026

बुजुर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे डालसा प्रतिनिधि, दीपावली की खुशियां बांटकर जताया सम्मान और अपनत्व

admin's avatar

Byadmin

Nov 9, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के मार्गदर्शन में सीडब्यूसी , ऑब्जर्वेशन होम , शेल्टर होम , वृद्धाश्रम, रैन बसेरा आदि जगहों में जाकर डालसा प्रतिनिधियों ने दीया और बाती, मोमबत्तियां , मिठाई पैकेट का वितरण किया । इस पहल का उद्देश्य कैंपस में रह रहे लोगों को त्योहार की खुशियों से जोड़ना है, ताकि वे भी दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मना सकें। वहीं दीपावली के दिन बच्चों के बीच मिठाइयों के साथ-साथ फुलझड़ियां और पटाखे भी बांटे गए ।

डालसा की इस पहल का उद्देश्य रैन बसेरा , ओल्ड एज होम , शेल्टर होम आदि में रह रहे जरूरतमंद परिवारों को यह एहसास कराना था कि आप अकेले नहीं हैं, जरूरत पड़ने पर हम सभी आपके साथ हैं । इसी क्रम में डालसा के प्रतिनिधि विभिन्न जगहों में जाकर बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों से मुलाकात किया और सभी को मिठाई भेंटकर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की तथा

दीपावली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर डालसा टीम के सदस्यों ने कहा कि गरीब , वंचित और जरूरतमंद लोग भी इस देश के नागरिक हैं । हमें इन परिवारों का सम्मान करना, उनकी चिंता करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। दीपावली के अवसर पर इन परिवारों के बीच पहुंचना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का डालसा का एक छोटा-सा प्रयास है।

डालसा प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही नागरिकों से आपसी सौहार्द और सद्भाव के साथ सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *