
जमशेदपुर । टाटा वर्कर्स यूनियन के अथक प्रयासों से 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का सपना आज साकार हुआ। यह ऐतिहासिक पहल कैंसर से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए राहत, सहयोग और उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। दीपावली के पावन अवसर पर यह उपहार केवल एक भवन नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है।
इस कैंसर रेस्ट हाउस में 114 बेड के साथ आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आरामदायक एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। आज इस ऐतिहासिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, डी.बी. सुंदरा रामम एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू चौधरी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर यूनियन के महासचिव सतीश सिंह,

डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत सभी पदाधिकारीगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अनेक UCMs उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बने। यह प्रोजेक्ट टिमकेन फाउंडेशन, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित है, जबकि इसके संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) को दी गई है । इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफल बनाने में टाटा स्टील का सहयोग एवं योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा है। टाटा स्टील के निरंतर सहयोग एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अथक प्रयासों के संयुक्त परिणामस्वरूप यह जनहितकारी सपना साकार हो पाया है।

इस पुनीत कार्य के लिए टाटा स्टील प्रबंधन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। यह उपलब्धि टाटा वर्कर्स यूनियन के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रयासों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। यूनियन ने एक बार फिर साबित किया है
कि वह केवल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए भी सदैव तत्पर है। इस ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कार्य के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के समस्त नेतृत्वकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दीपावली वास्तव में सेवा, संवेदना और मानवता के नाम — टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से आम जनता को एक अनमोल उपहार है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
