
पंकज ठाकुर
*बड़कागांव* बड़कागांव प्रखंड बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले बिरहोर परिवारों के बीच नवंबर माह का खाद्यान्न वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रशासन की ओर से खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। खाद्यान्न मिलने से बिरहोर परिवारों को काफी राहत मिली।

वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी भास्कर राज तथा कंप्यूटर ऑपरेटर बुद्धिनाथ साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में लाभुक बिरहोर परिवारों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र परिवारों को निर्धारित खाद्यान्न उपलब्ध हो। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही। प्रखंड प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
