• Mon. Nov 9th, 2026

बासुड़दा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया बांदना सोहराय पर्व, गोट पूजा में उमड़े ग्रामीण

admin's avatar

Byadmin

Nov 9, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां जिले के बासुड़दा गांव में रविवार को पारंपरिक बांदना सोहराय पर्व पूरे हर्षोल्लास और रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के फुटबॉल मैदान में दोपहर 3 बजे विधिवत गोट पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने पशुधन की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की।

 

गांव के नाया श्री रुद्र प्रताप महतो ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा स्थल पर अरवा चावल, सिंदूर, अंडा, पत्तों के दीये, धूप-अगरबत्ती तथा सूप में पूजन सामग्री सजाकर गोड़ाम की आराधना की गई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा फुटबॉल मैदान भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा।

 

इस अवसर पर ग्रामवासी अपने-अपने गाय-बैलों और अन्य पशुधन के साथ पूजा में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पशुधन की रक्षा, सुख-समृद्धि और बेहतर कृषि उपज के साथ गांव में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 

बांदना सोहराय पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसानों और पशुधन के बीच अटूट रिश्ते को दर्शाता है। खेती-किसानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मवेशियों के प्रति आभार, प्रेम और सम्मान प्रकट करने की यह एक प्राचीन परंपरा है।

 

कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

 

अंत में ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बांदना सोहराय पर्व मनाया।

 

जय गोड़ाम!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *