• Mon. Nov 9th, 2026

अंबा प्रसाद को सरकारी आवास से निकाला गया, प्रशासन ने लगाया ताला, अब पूर्व विधायक ने आवास के बाहर लगाया टेंट; बोलीं- इसी में ही मनाऊंगी दीपावली

admin's avatar

Byadmin

Nov 9, 2026
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी,रांची : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को सरकारी आवास से बाहर कर दिया गया है। दिवाली के पहले बंगला खाली कराने की जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। अंबा प्रसाद ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया है। उनका आरोप है कि आवास खाली कराने से पहले उन्हें कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई के बाद आवास पर ताला लगा दिया गया है और उसके समीप टेंट लगाया गया है। रांची में आवास नहीं होने पर सरकार से किया था आग्रह अंबा प्रसाद ने बताया कि वह इस सरकारी आवास में अकेली रह रही थीं। रांची में उनका अपना कोई आवास नहीं होने के कारण उन्होंने सरकार से किराये पर आवास आवंटित करने का आग्रह किया था। इस संबंध में उन्होंने अपनी पार्टी को भी पत्र लिखा था। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अचानक आवास खाली कराने की कार्रवाई कर दी।

 

*दूसरे पूर्व विधायकों को लेकर उठाए सवाल*

 

पूर्व विधायक अम्बा ने आरोप लगाया कि कई पूर्व विधायक अब भी दो-दो सरकारी आवासों में रह रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके ही मामले में इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई।उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।अंबा प्रसाद ने बताया कि इसी सरकारी आवास से उनके भाई की शादी होनी थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के कारण सारी व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। टेंट लगाकर भी इसी आवास में मनाएंगी दीपावली

अंबा प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि इस घर से उनका विशेष लगाव है और वह किसी भी परिस्थिति में दीपावली इसी आवास में मनाएंगी। जरूरत पड़ी तो घर के बाहर टेंट लगाकर रहेंगी, लेकिन अपना घर छोड़कर नहीं जाएंगी।फिलहाल अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन का ताला लगा हुआ है और परिसर के समीप टेंट लगाया गया है। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *