• Wed. Apr 15th, 2026

बाबा साहेब अंबेडकर का 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, कहीं निकली जुलूस तो कहीं स्थाई श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

दारू प्रखंड के अन्तर्गत सुल्तानी,बक्शीडीह, झुमरा सहित अन्य जगहों में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झुमरा सांस्कृतिक भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन मौजूद थे वहीं कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका संविधान निर्माण में योगदान देश के लिए अमूल्य है।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और समानता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया वहीं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कई जगह पर शोभायात्रा भी निकल गई जैसे सुल्तानी झुमरा हरली निकली गई मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,

सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबु,जिला परिषद सदस्य गीता देवी,संरक्षक प्रभु राम, भुनेश्वर राम,विरू रविदास, सत्यनारायण भीम आर्मी अध्यक्ष बब्लू मेहरा, उपाध्यक्ष संजय कुमार दास, सचिव दिलीप कुमार, उपसचिव छोटन कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक रवि, राजेन्द्र राम,मीडिया प्रभारी आलोक राज,हिरामन रविदास,सरोज कुमार, अनुराग कुमार, मुकतार अहमद शहीद कई लोग मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *