

बहरागोड़ा: प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गर्मी के कारण नदी का जलस्तर कम होने पर मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने बुधवार रात पानी के अंदर विशाल बम देखा।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग रात को मछली पकड़ने गए थे। नदी का जलस्तर कम होने से पानी के अंदर बम साफ दिखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 17 मार्च को भी सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था। तब सेना की विशेषज्ञ टीम ने उसे अमेरिकी निर्मित बम बताया था। उससे पहले भी गांव में ही द्वितीय विश्व युद्ध में उपयोग होने वाला एक बम मिला था। पिछली बार सेना की टीम ने लगभग आठ दिन बाद बम को डिस्पोज किया था।
लगातार मिल रहे बमों से ग्रामीण भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे स्थल की गहन जांच कर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि कोई बड़ी घटना न हो। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि बार-बार बम मिलने से वे दहशत में जी रहे हैं।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है। फिलहाल इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
