• Tue. Sep 1st, 2026

बहरागोड़ा के कुलियंक गाँव में दो सोलर सिस्टम पानी टंकी खराब, चापाकल सहारा

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के कुलियंक गाँव के हरि मण्डप समीप 15वें वित्त से लगाया गया सोलर युक्त पानी टंकी एवं जिला परिषद निधि द्वारा सोलर युक्त पानी टंकी बेकार हो गया है। मजबूरन यहां के लोगों को चापाकल के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि ने बताया कि चापाकल से पानी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।पिछले तीन माह से पानी टंकी खराब है और उसमें पानी नहीं चढ़ रहा है।महिलाओं का कहना है कि सुबह पानी से काम शुरू होता है रात पानी के साथ काम समाप्त होता है। पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी है।

ग्रामीण पशुपति जाना ने बताया कि चापाकल से बहुत देर से पानी निकल रहा है पीने का पानी, घरेलू कार्यों और मवेशियों की देखभाल में भारी कठिनाई हो रही है.

ग्रामीण अजित नायक ने बताया कि यह समस्या पिछले तीन महिनों से बनी हुई है. लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है. लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं. यह जलमीनार जिला परिषद निधि से 1 साल पूर्व स्थापित हुआ था।कोई जनप्रतिनिधि को समस्या अवगत कराया गया है अभी तक कोई व्यवस्था नहीं कराया गया।

लोगों ने मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर बताया कि यह समस्या पिछले एक महिनों से बनी हुई है. लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है.

लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस चापाकल की मरम्मत करायी जाये.जिससे उन्हें जल संकट से राहत मिल सके. स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और शीघ्र समाधान करें ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

मौके पर दिलीप विशाल, झुमा नायक, रुंम्पा जाना, सुचेता जाना,प्रतिमा जाना,रासेश्वर जाना, मधुसूदन साव, पशुपति जाना,अंजना विशाल, रामचंद्र हेंब्रम, अजित नायक आदि उपस्थित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *