• Wed. Jul 15th, 2026

बलेनो कार से 435 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम कुरगई के समीप से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बलेनो कार से 58 कार्टून टनाका देशी शराब जब्त किया, हालांकि शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में सफल रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरगई क्षेत्र से एक कार के माध्यम से अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 58 कार्टून झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 435 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब लदी बलेनो कार को जब्त कर थाना लाया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार कारोबारियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *