
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू पंचायत निवासी लक्ष्मी कुमारी जी की अस्वस्थ्य होने की सुचना पाकर बड़कागांव विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी ने रांची स्थित रिम्स अस्पताल में पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य सुधार एवं उपचार की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें आत्म संबल प्रदान किया।

साथ ही माननीय विधायक महोदय जी ने संबंधित चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दी।

माता छिन्मस्तिका से प्रार्थना है कि लक्ष्मी कुमारी जी को जल्द से जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो और वे स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।
*माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी सदैव अपने लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहकर क्षेत्रवासियों की हर पीड़ा और हर आवश्यकता में यथासंभव सहयोग एवं सेवा के लिए तत्पर हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
