• Mon. Sep 28th, 2026

सरायकेला : नीमडीह CHC के लैब टेक्नीशियन पर गर्भवती से अवैध वसूली का आरोप, बोला – “मुझसे जांच नहीं कराई तो बच्चा अधूरा पैदा होगा” ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 28, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला के नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम पर एक गर्भवती महिला से जांच के नाम पर पैसा वसूलने और डराने-धमकाने का सनसनीखेज आरोप लगा है।

 

क्या है मामला ?… हिलसी गांव की निवासी मंजूषा महतो, पति फूलचांद महतो ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि वह 10 अगस्त 2025 को गर्भवती जांच के लिए CHC नीमडीह गई थी।

 

आरोप है कि वहां पदस्थापित LT सुनील कुमार राम ने जांच के एवज में उससे जबरन पैसा लिया और होने वाले बच्चे को लेकर डराया कि “अगर मेरे पास बार-बार जांच नहीं कराई तो तुम्हारा बच्चा अधूरा पैदा होगा।”

 

महिला ने आवेदन में लिखा है कि इस घटना के बाद से वह घोर मानसिक तनाव से गुजर रही है।

 

प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़िता ने 20 अगस्त को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि दोषी टेक्नीशियन पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी गर्भवती महिला को इस पीड़ा से न गुजरना पड़े।

 

शिकायत की प्रतिलिपि BDO नीमडीह, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद, सिविल सर्जन सरायकेला, उपायुक्त सरायकेला और विधायक ईचागढ़ सविता महतो को भी दी गई है। आवेदन पर जिला परिषद उपाध्यक्ष का मोहर और हस्ताक्षर भी है तथा 22 अगस्त और 1 सितंबर को अलग-अलग कार्यालयों में रिसीव भी किया गया है।अबतक कोई कारवाई नहीं हुए।जिसे परिवार के लोग भयवित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *