
बड़कागांव प्रखंड के डाड़ी कलां पंचायत अंतर्गत कनकी डाड़ी निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद रियाज पिछले दो दिनों से लापता हैं। इस संबंध में उनके पुत्र मोहम्मद जियाउद्दीन ने डाड़ी कलां थाना में आवेदन देकर पिता की खोजबीन कराने की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, मोहम्मद रियाज सोमवार 11 मई 2026 की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर 7250857832 पर संपर्क किया, जिस दौरान उन्होंने जंगल में रास्ता भटक जाने की बात कही।

इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा रातभर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। आवेदन में बताया गया है कि अगले दिन 12 मई को भी परिजनों ने लगातार तलाश जारी रखी, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों के अनुसार, जिस समय वे घर से निकले थे उस समय उन्होंने पिले रंग का हाफ टीशर्ट और मेहंदी रंग का फूल पेंट पहन रखा था। उनका रंग सांवला है तथा कद लगभग 5 फीट बताया गया है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि वे किसी अनहोनी के शिकार हो सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डाड़ी कलां थाना पुलिस से जल्द खोजबीन कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं थाना प्रभारी सागेन मुर्मू से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है बहुत जल्द उन्हें ढूंढ लिया जाएगा साथ ही आम ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि अगर यह व्यक्ति किन्ही को दिखे तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
