
बड़कागांव के भुईंया टोली में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय कपिल कुमार, पिता पचल भुइयां, निवासी हरिजन टोला बड़कागांव को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में घायल जॉनसन कुमार के पिता जागेश्वर राम ने बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया था।

आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज करते हुए धारा 126(2), 115(2), 118(1), 109(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कपिल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कपिल भुइयां, राजू भुइयां एवं मुकेश राम के बीच आपसी विवाद और झगड़ा हो रहा था।
इसी दौरान जॉनसन कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि उसी समय कपिल कुमार ने जॉनसन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही आरोपी कपिल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
