
दारू (हजारीबाग): आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दारू थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं महजीद क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस बाइक एवं पुलिस जीप के साथ जवानों ने क्षेत्र में गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने आमजनों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

मार्च के दौरान मुख्य चौक-चौराहों, महजीद एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दारू पुलिस के इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
