
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए दो अलग-अलग कांडों में वांछित तीन अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया।

इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़ा बजाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा भी कराई और अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर एसआई राजेन्द्र पासवान एवं सशस्त्र बल की टीम ने थाना क्षेत्र के बेलई एवं बेलवा गांव में यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बेलाई गांव निवासी अखिलेश राम तथा बेलवा गांव निवासी राकेश सिंह सहित न्यायालय से फरार चल रहे कुल तीन अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ा बजाकर न्यायालय के आदेश की उद्घोषणा की गई। पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
इश्तेहार के माध्यम से फरार अभियुक्तों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। यदि फरार अभियुक्त निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कानून के अनुसार अगली कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शामिल है, की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए नवीनगर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
