• Wed. Jul 8th, 2026

महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 35 लीटर महुआ चुलाई देशी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (BR26U4471) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार बडेम थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझियाव बालू घाट के समीप वाहन जांच एवं गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवीलाल सिंह (पिता- सुदामा सिंह) एवं संतोष कुमार (पिता- स्वर्गीय अकेन्द्र सिंह), दोनों निवासी ग्राम देवरिया, थाना नरारी कला खुर्द, जिला औरंगाबाद के रूप में की गई।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से लगभग 35 लीटर महुआ चुलाई देशी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (BR26U4471) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

बडेम थाना में दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण,

भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *