• Sat. Aug 8th, 2026

प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार, 08 अगस्त 2026 को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट- चक्रधरपुर एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र, कॉफी मग एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

शिविर में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *