
*रांची:* संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली एवं झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आंद्रे हाउस, रांची में ‘प्रातिज्ञ’ व्याख्यान-प्रदर्शन श्रृंखला का भव्य आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रदर्शन कला के दिग्गजों ने अपनी कला-यात्रा और अनुभव साझा किए।
*मंच पर जुटे कला के स्तंभ*

कार्यक्रम में छऊ कला के प्रख्यात गुरु *श्री तपन कुमार पटनायक*, नाटक के क्षेत्र से संगीत नाटक अकादेमी सम्मानित *श्री अजय मलकानी* और नागपुरी लोक कला के पद्मश्री *श्री मुकुंद नायक* ने मंच की शोभा बढ़ाई।

*प्रदर्शन से समझाई छऊ की बारीकियां*
छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक ने प्रदर्शन के माध्यम से छऊ नृत्य की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा, _”छऊ केवल मनोरंजन नहीं, साधना, अध्यात्म और प्रकृति के जड़-चेतन के साथ मानव जीवन के संस्कारों की विरासत है।”_ नाट्यशास्त्र से जोड़ते हुए उन्होंने ‘छऊ’ शब्द की उत्पत्ति ‘छाया’ यानी छुपे हुए रूप से बताई।
गुरु पटनायक ने बताया कि सरायकेला शैली में मयूरभंज की झलक के साथ सत्य, त्रेता,ए द्वापर और कलियुग चारों युगों के भाव-रसों का प्रदर्शन होता है। मंच पर उनके साथ सीनियर फेलो *सुश्री कुसमी पटनायक* और वाद्य यंत्र पर *श्री बाबू राम सरदार* ने भी प्रस्तुति दी।
*नारी सशक्तिकरण के पुरोधा*
गुरु पटनायक ने 1995 से स्थानीय महिला कलाकारों को प्रशिक्षित कर नारी शक्ति को नई दिशा दी। 1998 में जब महिलाओं को पहली बार विदेश में सरायकेला छऊ प्रस्तुत करने का अवसर मिला, तो पारंपरिक Male Bastion के कारण विरोध भी हुआ। लेकिन उनके अथक प्रयासों से महिलाओं को विश्व स्तर पर पहचान मिली।
*राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे गए हैं गुरु पटनायक*
कलागुरु सम्मान, छऊ रत्न, झारखंड गौरव, सफदर हाशमी सम्मान, बिरसा मुंडा कला रत्न, Pride of India और Life Time Achievement Award सहित दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित गुरु पटनायक E.Z.C.C. के गवर्निंग बॉडी सदस्य भी मनोनीत हो चुके हैं।
उनकी दो पुस्तकें _Seraikella Chhau_ और _Chhau Dance – An Anthology_ प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही ‘धर्मपदो’, ‘हमारा देश महान’, ‘पर्यावरण’ और ‘डायन: एक अंधविश्वास’ जैसी कालजयी नृत्य रचनाएं सृजित की हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
