• Tue. Jun 2nd, 2026

गैस लीकेज से लगी भीषण आग; झुलसकर 21 वर्षीय कंपनी कर्मी गंभीर रूप से घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

सरायकेला:-सरायकेला प्रखंड के मुड़कुम पंचायत अंतर्गत सिजुडीह गांव के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक भागीरथी गोप गैस लीकेज के कारण लगी आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार, भागीरथी वर्तमान में आदित्यपुर के सालडीह में रहकर एक स्थानीय कंपनी में काम कर रहा है। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस लौटा था, तभी अनजाने में यह हादसा हो गया। दरअसल, कमरे में एलपीजी गैस खुली हुई थी (लीकेज था) और जैसे ही भागीरथी ने आकर इलेक्ट्रिक स्विच ऑन किया, अचानक वहां भीषण आग लग गई।

अस्पताल में कराया गया भर्ती:

घटना की सूचना मिलते ही मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया, आदिवासी हो समाज के जिला अध्यक्ष सह भाजपा नेता गणेश गागराई तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भागीरथी को आदित्यपुर से लाकर सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। इस दौरान मौके पर समाजसेवी पवन महतो भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *