• Sun. Oct 11th, 2026

पेंक पंचायत में कलश पूजन के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद नावाडीह संवाददाता बोकारो जिला के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत में कलश पूजन के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई | कलश का पूजन मंत्रों उच्चारण के साथ भलचौंथी नदी छठघाट किया गया जिसमें 101 बच्चियों को पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, समिति के अध्यक्ष टेकलाल सिंह एवं सरयू प्रसाद शर्मा पुरोहित ने कलश में जल भर दिया एवं कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया| सरयू प्रसाद शर्मा पुरोहित ने कहा कि पेंक पंचायत में 2017 से पूजा की जा रही है| बोकारो, गिरिडीह एवं हजारीबाग जिला से लोग मेला देखने के लिए आते हैं| रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है| पेंक नारायणपुर थाना के पुलिस प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग मिलता है| इस कलश यात्रा को संपन्न बनाने में समिति के सचिव भुनेश्वर राम तुरी, उपाध्यक्ष गजाधर महतो, सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुरु प्रसाद पटेल, तुलसी सिंह,विनय सिंह,मिसरी लाल महतो,जानकी महतो,विजय तुरी, अनिल पाण्डेय, मुखिया सुखमति देवी, उपमुखिया कविता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *