• Fri. Apr 17th, 2026

पूर्व विधायक मनोज यादव ने रथयात्रा में शामिल होने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023
crescent ad

 

भाजपा के पूर्व विधायक मनोज यादव ने रथयात्रा महामहोत्सव में शामिल होने के लिए आमजनों से अपील की है। बकायदा घुम घुमकर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने रामपुर तथा बसरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया। बताया कि हर श्रद्धालु भक्तों को रथयात्रा में शामिल होकर भगवान के रथ को खींचना चाहिए। बताया कि शास्त्रों में रथयात्रा की महिमा का काफी बखान है। भगवान स्वयं रथ पर सवार होकर सडक पर रहेंगे तो हमारा कर्तव्य है कि धुमधाम से उनका स्वागत करें। उन्होंने कहा कि चौपारण की भुमि पहचान बदल रही है। यहां लगातार धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन होता है। क्षेत्र के लोगों पर ईश्वर कृपा बनी रहे यही कामना है। उन्होंने युवा वर्ग को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए हरिनाम संकीर्तन को जीवन में उतारने की सलाह दी। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, रामचंद्र सिंह, प्रभात सिंह, सुमन सिंह, धर्मवीर कुमार, अनुज सिन्हा, रणवीर समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *