• Thu. Apr 23rd, 2026

पूर्व मध्य रेल महा प्रबंधक से धनबाद से नई दिल्ली तक नई ट्रेन चलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023
crescent ad

 

*यात्रियों को साफ सुथरा बेडरोल जल्द मिलने का मिला आश्वासन*

*धनबाद :* हाजीपुर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति पूर्व मध्य रेल के सदस्य पिंटू कुमार सिंह यात्री सुविधा की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने महाप्रबंधक से कहा की ट्रेनों में काफी गंदा बेड रोल मिलता है। धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलाने का मांग किया है। महाप्रबंधक श्री शर्मा ने पिंटू कुमार सिंह को आश्वासन देते हुए कहा की धनबाद से नई दिल्ली ट्रेन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को प्रेषित करेंगे। यात्रियों को साफ सुथरा बेड रोल जल्द मुहैया कराया जाएगा। वही गंगा सतलज एक्सप्रेस धनबाद से ही चलेगी इस ट्रेन के अन्य रूटों पर परिचालन कराने की कोई योजना नहीं है।

पूर्व मध्य रेल की ओर से इस संबंध में रेलवे बोर्ड से कोई पत्राचार भी नहीं किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *