• Sun. May 31st, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक समेत शराब जब्त,तस्कर फरार

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सलैया रोड पर की गई, जहां पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।

हालांकि पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक एवं शराब को जब्त कर थाना ले आई। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस नियमित गश्ती अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान सलैया रोड पर एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक दिखाई दी।पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।तलाशी के दौरान बाइक से गॉडफादर बियर 500 एमएल का 24 पीस तथा रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब 375 एमएल का 18 पीस बरामद किया गया। कुल मिलाकर 18.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने शराब एवं बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस फरार तस्कर की पहचान में जुटी हुई है। बाइक के नंबर एवं अन्य आधारों पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *