• Fri. Apr 17th, 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व० सीताराम रुंगटा

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : कांग्रेस भवन , चाईबासा में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्व० सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मनाई गई । कांग्रेसियों ने स्व० सीताराम रुंगटा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने स्व०रुंगटा के कल्याकारी कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक उदार समाजसेवी के रूप में चर्चित रहे । सामाजिक उत्थान हेतु हर प्रकार के कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहा ।

कांग्रेस तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। आगे त्रिशानु राय ने कहा कि कांग्रेस भवन , चाईबासा तथा शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान आदि के निर्माण में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा ।

उनके कार्यों के कारण सभी वर्गों के लोगों के हृदय में उनका स्थान सदा बना रहेगा। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , राजेन्द्र कच्छप , बाबू अहमद , अजय कुमार , बिक्रम बिरुली , विजय सिंह तुबिद , प्रताप पुरती, सोमा तुबिद , जय किशन सालबुनियां , मो.अफरीदी , सनातन सावैयां , संजय साव , तुराम अंगरिया , सुशील दास , मो.अरसलाम , विनोद खंडाईत आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *