
चक्रधरपुर, 28 जून 2026: पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर ने वी-2 के समीप स्थित पोलियो बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर उपस्थित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा अभियान के सफल संचालन की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

गौरतलब है कि पल्स पोलियो महाअभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो मुक्त एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान करने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सहयोग से ही पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
