
चाईबासा, 28 जून 2026: राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत रविवार को चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ईरा जोरवाल भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने केक काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने गुब्बारे छोड़कर जनजागरूकता का संदेश दिया, सामूहिक सेल्फी प्वाइंट में सहभागिता की तथा हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दें।

उपायुक्त ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि समाज को इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की जानकारी भी साझा की। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।
पश्चिमी सिंहभूम को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ जिलेभर में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
