• Thu. Apr 16th, 2026

परिवार के लिए इकट्ठे 8 महीने का खाना बना कर रख देती है माँ, फिर चैन से कटती है जिन्दगी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 30, 2022
crescent ad

*परिवार के लिए इकट्ठे 8 महीने का खाना बना कर रख देती है माँ, फिर चैन से कटती है जिन्दगी*

आप भी कभी-कभार ऐसा ज़रूर सोचते होंगे कि रोज़ाना 3 वक्त का खाना बनाने में कितनी झंझट होती है. चाहते या न चाहते हुए भी सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक की चिंता करनी पड़ती है.पहले खाना बनाने की तैयारी करना, फिर उसे पकाना और फिर खाना. इसमें अच्छा-खासा वक्त जाता है, लेकिन इसका समाधान क्या हो सकता है? अब रोज़ाना बाहर का खाना खाया नहीं जा सकता लेकिन इसे स्टोर किया जा सकता है. फिर सवाल यही है कि आखिर कितने दिनों के लिए ?

आप अब तक सोच रहे होंगे कि बासी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक मां ने कमाल कर दिया और वो अपने परिवार के खाने का मैनेजमेंट अलग ही तरह से कर रही है. केल्से शॉ नाम की महिला अपने परिवार के लिए 8
महीने का खाना इकट्ठे बनाकर स्टोर कर देती है. ये करीब 426 पोर्शन खाना होता है.

*8 महीने का खाना कैसे करती है स्टोर?*

रोज़ाना का मेन्यू सोचना और फिर उसके लिए तैयारी करके खाना बनाना वाकई वक्त खाने वाला काम है. 30 साल की ऑस्ट्रेलियन मां जब अमेरिका में शिफ्ट हुई, तो उसने अपने परिवार के लिए खाना प्रिज़र्व करना शुरू कर दिया. अब वो 426 पोर्शन मील एक साथ ही बना लेती हैं और अगले 8 महीने के लिए बिल्कुल फ्री होती हैं. आमतौर पर लोग हफ्ते या फिर कुछ दिनों के लिए खाने की व्यवस्था रखते हैं लेकिन शॉ के किचन में पहले से बना खाना, कैंड फ्रेश वेजिटेबल रखी हुई होती हैं. जब भी उनके परिवार को चाहिए वे खाना खा सकते हैं.

*2017 से शुरू की प्रैक्टिस*

अमेरिका के इंडियाना में शिफ्ट होने के बाद शॉ ने ये प्रैक्टिस शुरू की. वे अपनी ज़िंदगी में आराम चाहती थीं, इसलिए उन्होंने खाना प्रिज़र्व करने की तकनीक सीखी. वे हर दिन 2 घंटे इसे सीखने में लगाती थीं. इसके लिए उन्होंने किताबें पढ़ी और यूट्यूब पर वीडियो देखे. उनकी प्रिज़र्वेशन की कला ने उन्हें महामारी के दौरान काफी मदद दी. जब दुनिया खाने-पीने की चीज़ें समेट रही थी, तब शॉ आराम से बैठी थीं क्योंकि उन्होंने पहले ही खाना स्टोर कर रखा था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *