
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 06.09.2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के निर्देशन में तथा उप कमाण्डेंट सुरेश जी एवं सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में सीआईएसएफ द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। उक्त अभियान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) के प्रावधानों के तहत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों के अनुसार संचालित किया गया। अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त को सीआईएसएफ को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोईत्रा घाटी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कोयला एकत्रित कर ट्रक में लोड किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि मे मोईत्रा घाटी से निकलने वाले मार्ग पर सीआईएसएफ द्वारा एंबुश लगाया गया। लगभग 11:00 बजे नाका स्थल पर एक ट्रक संख्या JH 02 BK 2551 आता हुआ दिखाई दिया। एंबुश में तैनात बल सदस्यों द्वारा ट्रक को रोककर जांच की गई। चालक से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा ट्रक में कोयला लदा होना बताया गया। कोयले के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु चालक से कहा गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात ट्रक चालक संतोष कुमार, पिता–राजेंद्र प्रसाद महतो, ग्राम–जगदीशपुर, थाना–मुफस्सिल, जिला–हजारीबाग, झारखंड को ट्रक सहित जब्त कर लिया गया। जब्त ट्रक को एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह कांटा घर ले जाकर वजन कराया गया, जहां कोयले सहित ट्रक का कुल वजन 56.750 टन पाया गया। प्रकरण में MMDR Act के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *अवैध कोयला भंडारण स्थल से 41.20 टन कोयला बरामद* इसी अभियान के क्रम में दिनांक 07.09.2026 को प्रातः 9:00 बजे से मोईत्रा घाटी क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण स्थलों की तलाश एवं जांच की गई। तलाशी के दौरान एक अवैध कोयला भंडारण स्थल का पता लगाया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त कोयला एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना के आवंटित क्षेत्र से लाकर अवैध रूप से एकत्रित एवं भंडारित किया गया था। नियमानुसार उक्त अवैध रूप से भंडारित कोयले को जब्त किया गया। बरामद कोयले को 02 हाइवा वाहनों के माध्यम से एनटीपीसी प्रबंधन के कांटा घर ले जाकर वजन कराया गया, जहां दोनों हाइवा में लदे कोयले का कुल वजन 41.20 टन पाया गया। सीआईएसएफ द्वारा अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
