• Wed. Nov 18th, 2026

परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में 19 वां श्याम महोत्सव 24 नवम्बर को

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 19 वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। आगामी 24 नवम्बर मंगलवार की रात परसुडीह हाट बाजार रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल राजू, रोहित अग्रवाल बबलु, ने संयुक्त रूप से बुधवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की इस वर्ष भजनो की अमृत वर्षा हेतु काशी विश्वनाथ से पुनित कृष्ण जेतली (पागल बाबा) अपनी टीम मुरलीधर दूबे, दीपु मल्होत्रा भजन गायक के साथ आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय भजन गायक चंचल सांवरा बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगें। 08.30 बजे रात से भजनों का शुभारंभ होगा, जो देर रात प्रभु इच्छा तक चलेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में बिजय अग्रवाल बिजु, अखिलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विनीत अग्रवाल, वैभव अनुराग शर्मा, राजेश श्याम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *