• Fri. Jul 17th, 2026

नीट यूजी 2026: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के अब्दुल खल्लाक उमर ने AIR 2003 प्राप्त कर बढ़ाया धनबाद का गौरव

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

गोविंदपुर, धनबाद।

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर के मेधावी छात्र अब्दुल खल्लाक उमर ने नीट (यूजी) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 2003 एवं जनरल श्रेणी रैंक 1066 प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में 720 में से 643 अंक अर्जित किए हैं।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. शमीम अहमद, सचिव बेगम शमीम, निदेशक ईसा शमीम तथा प्राचार्या विजेता दास ने अब्दुल खल्लाक उमर एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अब्दुल की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने छात्र के माता-पिता की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन, प्रेरणा और अटूट सहयोग इस सफलता की मजबूत नींव रहा है।

 

विद्यालय के निदेशक ईसा शमीम ने कहा कि “अब्दुल खल्लाक उमर ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और परिश्रम से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे धनबाद जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि हमारे सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में एक सफल, संवेदनशील एवं समर्पित चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करेंगे।”

 

विद्यालय परिवार ने अब्दुल खल्लाक उमर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल परिवार अब्दुल खल्लाक उमर को इस ऐतिहासिक सफलता पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *